Gillu lesson question and answer

Gillu lesson question and answer

Gillu lesson question and answer for 10th class. Gillu lesson notes. 10th Gillu chapter questions and answers. SSLC Hindi notes.

In this post we are going to learn SSLC third lesson explanation. Notes of Gillu lesson for class 10.

To get more video notes for SSCL visit our YouTube channel. This channel is very useful for 10th class exam preparation.

question and answer 10th Gillu chapter

I. एक वाक्य में उत्तर लिखिए:

1. लेखिका ने कौए को क्यों विचित्र पक्षी कहा है?

उत्तर: लेखिका ने कौए को इसलिए विचित्र पक्षी कहा है कि वह एक साथ समादरित, अनादरित, अति सम्मानित, अति अवमानित है।

2. गिलहरी का बच्चा कहाँ पडा था ?

उत्तर: गिलहरी का बच्चा गमले और दीवार की संधि में पड़ा था।

3. लेखिका ने गिल्लू के घावों पर क्या लगाया?

उत्तर: लेखिका ने गिल्लू के घावों पर पेन्सिलिन का मरहम लगाया।

4. वर्माजी गिलहरी को किस नाम से बुलाती थी?

उत्तर: वर्माजी गिलहरी को ‘गिल्लू’ नाम से बुलाती थी।

5. गिलहरी का लघु गात किसके भीतर बन्द रहता था?

उत्तर: गिलहरी को लघु गात लिफाफे में बन्द रहता था।

6. गिलहरी का प्रिय खाद्य क्या था?

उत्तर: गिलहरी का प्रिय खाद्य काजू था।

7. लेखिका को किस कारण से अस्पताल में रहना पंडा?

उत्तर: लेखिका को मोटर-दुर्घटना में आहत होने के कारण से अस्पताल में रहना पड़ा।

8. गिलहरी गर्मी के दिनों में कहाँ लेट जाता था?

उत्तर: गिलहरी गर्मी के दिनों में लेखिका के पास रखी सुराही पर लेट जाता था।

9. गिलहरियों की जीवनावधि सामान्यतया कितनी होती है?

उत्तर: गिलहरियों की जीवनावधि सामान्यतया दो वर्ष से अधिक नहीं होती है।

10. गिलहरी की समाधि कहाँ बनायी गयी है?

उत्तर: गिलहरी की समाधि सोनजुही लता के नीचे बनायी गयी है।

II. दो तीन वाक्यों मे उत्तर लिखिए:

1. लेखिका को गिलहरी किस स्थिति में दिखायी पडी ?

उत्तर: कौओं की चोंच से घायल होकर निश्चेष्ट अवस्था में गिलहरी लेखिका को दिखायी पडी ।

2. लेखिका ने गिल्लू के प्राण कैसे बचाये ? उत्तर : लेखिका ने घायल गिल्लू को धीरे से उठाकर रुई से रक्त पोंछकर घावों पर पेन्सिलिन का मरहम लगाया। इस तरह गिल्लू के प्राण बचाये ।

Important notes of Gillu lesson for class 10

3. लेखिका का ध्यान आकर्षित करने के लिए गिल्लू क्या करता था ?

उत्तर: लेखिका का ध्यान आकर्षित करने के लिए गिल्लू लेखिका के पैर के पास आकर सर से परदे पर चढ जाता और तेजी से उतरता था।

4.  वर्मा जी को चौंकाने के लिए गिल्लू कहाँ-कहाँ छिप जाता था ?

उत्तर : महादेवी वर्मा को चौंकाने के लिए वह (गिल्लू) फूलदान के फूलों में छिप जाता, परदे की चून्नट में छिप जाता, कभी सोनजुही की पत्तियों में छिप जाता था।

5. गिल्लू ने लेखिका की गैर हाजरी में दिन कैसे बिताये ?

उत्तर : लेखिका की गैर हाजरी में कमरे में दूसरे व्यक्ती को देखकर गिल्लू अपने घोंसले में जा बैठता था| लेखिका अस्पताल से लौंटने तक अपने प्रिय खाद्य काजू तक न खाया। दुःख और निराशा से दिन बिताया|

III. चार छः वाक्यों में उत्तर लिखिए:

1. गिल्लू के कार्य-कलाप के बारे में लिखिए।

उत्तर: लेखिका लिखने बैठी तो गिल्लू लेखिका के पैर के पास आकर सर से परदे पर चढ जाता और तेजी से उतरता था| कभी-कभी गिल्लू घंटों तक अपनी चमकीले आँखों से लेखिका के कार्य-कलाप को देखते-देखते लेखिका को आकर्षित करता था। भूख लगने पर चिक-चिक  करता था और बाहर के गिलहरियों के साथ खेलता था। शाम होते ही वापस आता था इस प्रकार गिल्लू का कार्य-कलाप था।

2. लेखिका ने गिलहरी को क्या-क्या सिखाया ? उत्तर : लेखिका खाते समय गिल्लू थाली के पास बैठकर एक-एक चावल उठाकर खाना सिखाया। कभी लेखिका लिखने बैठी तो गिल्लू तंग करता था तब लेखिका लिफाफों के भीतर बंदकर अनुशासन सिखाया।

Gillu lesson questions and answers

3. गिल्लू के अंतिम दिनों का वर्णन कीजिए।

उत्तर : गिल्लू अपने अंतिम दिन सुबह से न कुछ खाया न बाहर गया। उसके पंजे ठंडे हो गए थे। लेखिका ने उसे गरम रखने का प्रयत्न किया। लेकिन प्रभात की प्रथम किरण के साथ गिल्लू चिर निद्रा में सो गया|

4. गिल्लू के प्रति महादेवी वर्मा जी की ममता का वर्णन कीजिए ।

उत्तर : जब गिल्लू कौओं की चोंच से घायल हुआ तब महादेवी वर्मा उसे उठाकर पेन्सिलिन का मरहम लगाया। गिल्लू के लिए डलिया में रुई बिछाकर लटका दिया। लेखिका खाते समय अपनि थाली के पास बिठाकर खाना सिखाई। रोज गिल्लू के प्रिय आहार काजू और बिस्कुट देती। इस प्रकार गिल्लू के प्रति महादेवी वर्मा जी की ममता था।

IV.रिक्त स्थान भरिए :

1. यह ___ भी विचित्र पक्षी है।

2. उसी बीच मुझे ___ में आहत होकर कुछ दिन अस्पताल में रहना पड़ा।

3. गिल्लू के जीवन का प्रथम ___ आया।

4. मेरे पास बहुत से ___ हैं।

5. गिल्लू की ___ का अंत आ ही गया।

उत्तरः

1.काकभुशुण्डी;

2. मोटर-दुर्घटना;

3. वसंत;

4.पशु-पक्षी;

5. जीवन-यात्रा।

V. अनुरुप शब्द लिखिए :

1. 1907 : महादेवी वर्मा जी का जन्म : : 1987 : _______

2. गुलाब : पौधा : : सोनजुही : _________

3. हंस : सफेद : : कौआ : _________

4. बिल्ली : म्याऊँ-म्याऊँ : : गिल्लू : _________

5. कोयल : मधुर स्वर : : कौआ : _________

उत्तरः

1. महादेवी वर्मा जी का निधन;

2. फूल;

3. काला;

4. चिक-चिक; 5. कर्कश स्वर।

Gillu lesson important questions

VI. कन्नड या अंग्रेजी में अनुवाद कीजिएः

प्रश्न 1. कई घंटे के उपचार के उपरांत उसके मुँह में  एक बूंद पानी टपकाया जा सका।

उत्तर: ಎಷ್ಟೋ ಗಂಟೆಗಳ ಉಪಚಾರ ನಂತರ ಬಾಯಿಯಲ್ಲಿ ಒಂದು ಹನಿ ನೀರನ್ನು ಹಾಕಿದೆನು.

After hours of treatment it took a drop of water in its mouth.

प्रश्न 2. बड़ी कठिनाई से मैंने उसे थाली के पास बैठना सिखाया।

उत्तर: ತುಂಬಾ ಕಷ್ಟಪಟ್ಟು ತಟ್ಟೆಯ ಬಳಿ ಕೂರಲು ಕಲಿಸಿದೆ.

With great difficulty I taught him to sit near the plate.

प्रश्न 3. गिल्लू मेरे पास रखी सुराही पर लेट जाता था।

उत्तर:  ನನ್ನ ಪಕ್ಕದಲ್ಲಿ ಇಟ್ಟಿದ್ದ ಜಗ್ ಮೇಲೆ ಗಿಲ್ಲು ಮಲಗುತ್ತಿತ್ತು.

Gillu used to lie down on the jug kept beside me.

प्रश्न 4. दिन भर गिल्लू ने न कुछ खाया, न वह बाहर गया।

उत्तर:  ದಿನವಿಡೀ ಗಿಲ್ಲೂ ಏನನ್ನೂ ತಿನ್ನಲಿಲ್ಲ, ಹೊರಗೆ ಹೋಗಲೂ ಇಲ್ಲ.

Throughout the day Gillu did not eat anything, nor did he go out.

VII. दिए गए सही स्त्रीलिंग शब्दों को चुनकर सम्बन्धित पुल्लिंग शब्द के आगे लिखिए:

(मयूरी, लेखिका, श्रीमती, कुतिया)

उत्तर:

पुल्लिंग स्त्रीलिंग

1. लेखक – लेखिका

2. श्रीमान – श्रीमती

3. मयूर – मयूरी

4. कुत्ता – कुतिया

VII. खाली जगह भरिए:

एकवचन बहुवचन

1. ऊँगली – …………

2. ………. – आँखें

3. पूँछ – …………

4. ……….. – खिडकियाँ

5. फूल – ……………

6. ……… – पंजे

7. लिफाफा – …………..

8. कौआ – ……………

9. ………… – गमले

10. ………. – घोंसले

उत्तर:

एकवचन बहुवचन

1. ऊँगली – उँगलियाँ

2. आँख – आँखें

3. पूँछ – पूँछे

4. खिडकी – खिडकियाँ

5. फूल – फूल

6. पंजा – पंजे

7. लिफाफा – लिफाफे

8. कौआ – कौए

9. गमला – गमले

10. घोंसला – घोंसले

IX. उदाहरणानुसार प्रेरणार्थक क्रिया रूप लिखिए:

1

चिपकनाचिपकानाचिपकवाना  
लिखनालिखानालिखवाना  
मिलनामिलानामिलवाना  
चलनाचलानाचलवाना  

Gillu lesson extra questions

2.

सोनासुलानासुलवाना
रोनारुलानारुलवांना
धोनाधुलानाधुलवाना
खोलनाखुलानाखुवानाल

3.

पीनापिलानापिलवाना
सीनासिलानासिलवाना
सीखनासिखानासिखवाना

 4.                                                           

माँगनामँगानामँगवाना
बाँटनाबँटानाबँनाटवा
माँझनामॅझानामॅझवाना
जाँचनाहुँचानाहुँचवाना

5

देखनादिखानादिखवाना
भेजनाभिजानाभिजवाना
खेलनाखिलानाखिलवाना
देनादिलानादिलवाना

X.विलोम शब्द लिखिए:                                 

निकट × दूर                                

1. दिन × रात

2. भीतर × बाहर

3. चढ़ना × उतरना 

उत्तीर्ण × अनुत्तीर्ण

1. उपयोग × अनुपयोगी

2. उपस्थिति × अनुपस्थिति

3. उचित × अनुचित   

विश्वास  × अविश्वास

1. प्रिय    × अप्रिय

2. संतोष  × असंतोष

3. स्वस्थ  × अस्वस्थ

ईमान × बेईमान

1. होश × बेहोश

2. खबर × बेखबर

3. चैन × बेचैन

बलवान × बलहीन

1. बुद्धिमान × बुद्धिहीन

2. शक्तिमान × शक्तिहीन

3. दयावान × दयाहीन

धन × निर्धन

1. जन × निर्जन

2. बल × निर्बल

3. गुण × निर्गुण

XI. समानार्थक शब्दों को चुनकर लिखिए :

(खाना, शरीर, चिकित्सा, इलाज, देह, तलाश, भोजन, साहस, अचरज, धैर्य, ढूँढ, आश्चर्य)

उदाः उपचार – चिकित्सा – इलाज

1. गात – ______ – _______

2. आहार – ______ – ______

3. विस्मय – _______ – ________

 4. हिम्मत – _______ – _________

5. खोज – ________ – _________

उत्तरः

1. गात – शरीर – देह

2. आहार – भोजन – खाना

3. विस्मय – आश्चर्य – अचरज

4. हिम्मत – धैर्य – साहस

5. खोज – तलाश – ढूंढ

XII. कारक का नाम लिखिए :

उदाः गमले के चारों ओर – संबंध कारक

1. मुँह में एक बूंद पानी – ________

2. गिल्लू को पकड़कर – _________

3. जीवन का प्रथम वसंत – ___________

4. खिड़की की खुली जाली – ___________

5. मैंने कीलें निकालकर – __________

6. झूले से उतरकर – __________

7. सुराही पर लेट जाता – __________

8. कुछ पाने के लिए – _________

उत्तरः

1. अधिकरण कारक;

2. कर्म कारक;

3. संबंध कारक;

4. संबंध कारक;

5. कर्ता कारक;

6. अपादान कारक;

7. अधिकरण कारक;

8. संप्रदान कारक।

XIII. दी गयी शब्द-पहेली से पशु-पक्षियों के नाम ढूँढकर लिखिए

Hindi third chapter Gillu

उत्तरः

मोकुयुर  
त्तारुड  
हंबू
बिल्लीकौ

1. मोर;

2. कुत्ता;

3. हंस;

4. बिल्ली;

5. कौआ;

6. कबूतर;

7. गरुड;

8. मयूर।

भाषा ज्ञान

I. उदाहरणसहित स्वर संधि के पाँच भेदों का नाम लिखिए।

व्यंजन संधि : व्यंजन के साथ स्वर अथवा व्यंजन के मेल से उत्पन्न परिवर्तन को व्यंजन संधि कहते हैं।

उदाहरण :

जगत् + नाथ = जगन्नाथ

सत् + आचार = सदाचार

वाक् + मय = वाङ्मय

वाक् + ईश = वागीश

षट् + दर्शन = षडदर्शन

उदाहरणसहित स्वर संधि के पाँच भेदों का नाम लिखिए :

स्वर संधि : दो स्वरों के मिलने से जो परिवर्तन या विकार होता है, उसे स्वर संधि कहते हैं।

उदाहरण :

परम + अणु = परमाणु

देव + आलय = देवालय।

स्वर संधि के पाँच भेदों के नाम-

दीर्घ संधि;

गुण संधि;

वृद्धि संधि;

यण संधि;

अयादि संधि।

II. संधि विच्छेद करके लिखिए:

तल्लीन  – _________

चिदानंद – _________

दिगंबर – __________

सज्जन – __________

सद्गति  – _________

उत्तर:

तल्लीन – तत् + लीन

चिदानंद – चित + परमानंद

दिगंबर – दिक + अंबर

सज्जन – सत् + जन

सद्गति – सत + गति

II. स्वर संधि और व्यंजन संधि के शब्दों की सूची बनाइए:

सदाचार, गिरीश, वागीश, इत्यादि, सदैव, नयन, जगन्नाथ, महोत्सव, षड्दर्शन, जगन्मोहन।

स्वर संधिव्यंजन संधि
  

उत्तर:

स्वर संधिव्यंजन संधि
सदाचार, गिरीश, इत्यादि, सदैव, नयन, महोत्सव, जगन्मोहनवागीश, जगन्नाथ, षड्दर्शन

Watch this video for the explanation of Gillu lesson question and answer for 10th class.